अमृतसर में महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर विशेष आयोजन:29 जून को रामबाग में गुरमत समागम, श्री अकाल तख्त के जत्थेदार होंगे शामिल

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा शेरे-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह समागम 29 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अमृतसर के रामबाग में हवा महल के पास निशान साहिब स्थल पर होगा। कार्यक्रम में श्री सुखमनी साहिब के पाठ होंगे। इसके बाद रागी ढाडी और कविशर जत्थे संगत को गुरबाणी कीर्तन और सिख इतिहास से जोड़ेंगे। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के साथ विचार-विमर्श के बाद यह कार्यक्रम तय किया गया है। कार्यक्रम के लिए अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी से आवश्यक अनुमति ली गई है। नगर निगम और भारत सरकार के पुरातत्व विभाग का भी सहयोग लिया गया है। इस साल पाकिस्तान जाने वाले सिख जत्थे की अनुपस्थिति के कारण यह विशेष आयोजन किया जा रहा है। शिरोमणि कमेटी गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हॉल में भी एक अलग गुरमत समागम का आयोजन करेगी। जत्थेदार गर्गज ने अमृतसर की सिख संगत, सिंह सभाओं, सिख संस्थाओं और विद्यार्थी संगठनों को कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *