फाजिल्का SSP के सामने 20 युवा नशा छोड़ने आए:​​​​​​​स्वास्थ्य विभाग में कराया रजिस्टर, बोले- तस्करों पर होगी कड़ी कार्रवाई

फाजिल्का में आज एसएसपी गुरमीत सिंह के सामने करीब 20 युवक नशा छोड़ने आए l पुलिस और प्रशासन के प्रोजेक्ट आस के तहत जलालाबाद हल्के के जांडवाला भीमेशाह गांव में जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया l एसएसपी गुरमीत सिंह ने दो टूक साफ किया कि बेधड़क होकर पुलिस के पास आए l चाहे नशा छोड़ना है तो भी, अगर कोई बेच रहा है तो उसकी भी सूचना दे l एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि प्रोजेक्ट आस का उद्देश्य नशा पीड़ितों को इलाज के लिए प्रेरित करके उन्हें स्वास्थ्य केंद्र तक लेकर आना है l उन्होंने कहा कि अगर कोई भी इलाज के लिए आगे आता है l तो उसकी पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाती है l उसे पुलिस की तरफ से कोई तंग परेशान नहीं किया जाता l साथ ही एसएसपी ने सख्त शब्दों में कहा कि नशा बेचने वालों के खिलाफ कोई भी ढील नहीं बरती जाएगी और ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस का सख्त रवैया जारी रहेगा l उन्होंने कहा कि नशा बेचने वाले लोगों को जेल भेजा जा रहा है l उनकी प्रॉपर्टी जब्त की जा रही है और अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं l इस मौके पर करीब 20 लोग नशा छोड़ने के लिए प्रेरित हुए और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में अपना नाम रजिस्टर करवाया l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *