अमृतसर में शराब–मांस की पाबंदी पर आपस में उलझे भाजपा नेता

भास्कर न्यूज | अमृतसर पूर्व केंद्रीय मंत्री और श्री दुर्ग्याणा मंदिर प्रबंधन समिति की अध्यक्ष प्रो. लक्ष्मी कांता चावला ने भाजपा महासचिव डॉ. जगमोहन सिंह राजू की उस मांग पर सवाल उठाए थे, जिसमें उन्होंने अमृतसर को पवित्र शहर घोषित कर यहां शराब, मांस और तंबाकू की बिक्री पर रोक लगाने की बात कही थी। अब राजू ने उन्हें पत्र लिखकर सवाल-जवाब के रूप में जवाब दिया है। उन्होंने न सिर्फ चावला के उठाए सवालों को सम्मानपूर्वक जवाब दिया, बल्कि पलटकर एक तीखा सवाल भी किया, ‘क्या आप सिख-विरोधी भगवंत मान के पक्ष में हैं या गुरु नानक के प्रेमियों के साथ?’

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *