अमृतसर में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट सीजन चार के तीन मैच, आएंगे कई इंटरनेशनल खिलाड़ी

भास्कर न्यूज | अमृतसर लेजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) दिग्गज क्रिकेटरों के सम्मान में समर्पित भारतीय प्लेटफॉर्म ने सीजन चार की घोषणा होने के बाद इसके 3 मैच अमृतसर में भी करवाए जाएंगे। अमृतसर के इतिहास में पहली बार दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटरों का जमावड़ा लगने वाला है। यह दृश्य देखते ही बनेगा। लेजेंड्स लीग क्रिकेट में क्रिकेट के कई दिग्गज शामिल होंगे। पिछले सीजन के मैचों में क्रिस गेल, हरभजन सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान, शिखर धवन, दिनेश कार्तिक और रॉस टेलर जैसे कई लेजेंड्स भाग ले चुके हैं। पहली बार लेजेंड्स लीग क्रिकेट का आयोजन इतिहास बनाना है। इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी भाग लेंगे। क्रिकेट का इतना भव्य आयोजन यहां पहले कभी नहीं देखा गया है। लेजेंड्स लीग क्रिकेट के को-फाउंडर रमन रहेजा ने बताया कि ‘अमृतसर साहस और स्वाभिमान का शहर है। यहां पहली बार क्रिकेट लेजेंड्स की मेजबानी करते हुए हम शहर के साहस और स्वाभिमान का सम्मान करते हैं। पूरी दुनिया के खेल जगत शहर अमृतसर की खूबियां देखेगा। लेजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) अलग-अलग पीढ़ियों के लेजेंड क्रिकेटरों का प्रोफेशनल क्रिकेट लीग है। यह भारत और विदेशों में भी क्रिकेट के कई सीजन सफलतापूर्वक होस्ट कर चुका है। बता दे कि ये आयोजन देश के छह प्रमुख सांस्कृतिक शहरों पटना, ग्वालियर, अमृतसर, कोयंबटूर, हल्द्वानी और आगरा में होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *