अमृतसर| मंदिर श्री गौवर्धन नाथ जी मजीठ मंडी में श्रीनाथजी एवं श्री गौवर्धन नाथ जी का पाटोत्सव मनाया गया। सुबह मंगला व शृंगार हुआ, फिर राज भोग एवं वैष्णव मंडली द्वारा भजन गायन किया गया। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। शाम को संकीर्तन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय हिंदू चेतना मंच के पंजाब प्रधान अनुज खेमका भी माथा टेकने के लिए पहुंचे, जहां प्रबंधकों की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नरोत्तम लाल, शिव राम, विजय खुराना, केवल कृष्ण, अशोक पटेल, चेतन सहदेव, अमन शर्मा, सन्नी मेहरा, अश्वनी जोशी, आशीष खेमका आदि उपस्थित थे।


