अमृतसर| कोर्ट रोड स्थित आइडल लेन के बाहर रखा गया डस्टबीन काफी दिनों से गायब है। डस्टबिन न होने के कारण राहगीर और आसपास के लोग मजबूरी में उसी स्थान पर कूड़ा फेंक रहे हैं। इससे सड़क किनारे गंदगी फैल रही है और दुर्गंध की समस्या भी बढ़ने लगी है। लोगों का कहना है कि पहले डस्टबीन होने से कूड़ा एक ही जगह जमा रहता था, लेकिन अब स्थिति बिगड़ती जा रही है। क्षेत्र की स्वच्छता पर भी असर पड़ रहा है। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि आइडल लेन के बाहर जल्द से जल्द डस्टबिन दोबारा लगाया जाए। -विनोद कुमार, निवासी कचहरी रोड।


