कचहरी रोड: एक सप्ताह से गंदा पानी जमा

अमृतसर| कचहरी रोड स्थित महिंद्रा कॉलोनी मोड़ के पास पिछले एक सप्ताह से गंदा पानी जमा है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी भरा रहने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। आसपास के निवासियों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। गंदे पानी के कारण बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है, पानी में काई जम गई है। -संतोष कुमार, निवासी महिंद्रा कॉलोनी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *