डॉ. मंजिंदर बने पंजाब स्नो शू एसोसिएशन के अध्यक्ष

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब स्नो शू एसोसिएशन को नया नेतृत्व मिल गया है। एसोसिएशन और कार्यकारी समिति के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से चितकारा यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर डॉ. मंजिंदर सिंह धालीवाल को पंजाब स्नो शू एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। नियुक्ति के बाद आयोजित कार्यक्रम में स्नो शू एसोसिएशन पंजाब के महासचिव प्रीत सिंह ने डॉ. धालीवाल को आधिकारिक पत्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। महासचिव प्रीत सिंह ने बताया कि स्नो शूज खेल स्पेशल विंटर ओलंपिक का हिस्सा है और यह लगातार दो सीजन से ‘खेलो इंडिया विंटर गेम्स’ में शामिल रहा है। उन्होंने कहा कि स्नो शूज एथलेटिक्स जैसा खेल है, जिसमें खिलाड़ी बर्फ पर विशेष प्रकार के जूते पहनकर दौड़ लगाते हैं और विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि स्नो शूज में 100 मीटर, 400 मीटर और 9 किलोमीटर लॉन्ग रेस जैसी स्पर्धाएं आयोजित होती हैं। यह खेल हर आयु वर्ग के साथ-साथ अन्य खेलों के खिलाड़ियों के लिए भी खुला है, जिससे प्रतिभा को नया मंच मिल रहा है। प्रीत सिंह ने कहा कि भारतीय स्नो शूज फेडरेशन खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए खेल मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में है। आने वाले समय में स्नो शूज को स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर शुरू करने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी का अवसर मिल सके। कार्यक्रम में स्नो शू एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव हरीश, नरेश, चितकारा विश्वविद्यालय के निदेशक संदीप, अमृतपाल सिंह, सर्बजीत सिंह आदि मौजूग थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *