भास्कर न्यूज | अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) ने मई 2026 सत्र की अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट परीक्षाओं के लिए रेगुलर और प्राइवेट छात्रों का एडमिशन/एग्जाम फॉर्म शेड्यूल जारी कर दिया है। यूनिवर्सिटी ने साफ कर दिया है कि डेडलाइन के बाद कोई राहत नहीं दी जाएगी और देरी करने वाले छात्रों को भारी लेट फीस चुकानी होगी। यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर इंचार्ज (परीक्षाएं) शालिनी बहल के अनुसार सेकेंड, फॉर्थ, सिक्स्थ, एठ्थ और टेंथ सेमेस्टर (यूजी) तथा सेकेंड और फोर्थ सेमेस्टर (पीजी) के फुल सब्जेक्ट, री-अपीयर, स्पेशल चांस, इम्प्रूवमेंट और एडिशनल कैटेगरी के फॉर्म ऑनलाइन पोर्टल के जरिए भरे जाएंगे। फॉर्म भरने की प्रक्रिया collegeadmissions.gn du.ac.in पर पूरी की जाएगी। 5 मार्च अंतिम तारीख है और इसके बाद जुर्माना भरना होगा। 11 मार्च को फॉर्म भरने के लिए 250 रुपए, 16 मार्च को फॉर्म भरने पर 500, 20 मार्च को फॉर्म भरने पर 1000, 25 मार्च 2026 को फॉर्म भरने पर 2000 रुपए भरने होंगे। परीक्षा शुरू होने से 5 दिन पहले तक फॉर्म भरा जा सकता है, लेकिन इसके लिए 1000 रुपए प्रतिदिन (अधिकतम 30,000) का जुर्माना देना होगा। बिना लेट फीस फीस जमा कराने की अंतिम तारीख 11 मार्च है।


