अमृतसर में AAP सरपंच पर नशा तस्करों ने की फायरिंग:धारदार हथियारों से भी किया हमला; ड्रग्स बेचने से रोकने पर हुआ विवाद

पंजाब के अमृतसर में जंडियाला गुरु के नजदीक स्थित गांव राणा काला में शुक्रवार देर शाम नशा तस्करों द्वारा आम आदमी पार्टी के सरपंच पर गोलियां चलाई गई। हमलावरों ने आम आदमी पार्टी के पंचायत सदस्य और उनके साथियों पर तेजधार हथियारों से वार भी किए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पंचायत सदस्य ने आरोप लगाया कि गांव में कुछ लोग लंबे समय से नशा बेचने का काम कर रहे हैं। जब उन्होंने इसका विरोध किया और नशा तस्करों को चेतावनी दी कि वह इस गैरकानूनी काम को बंद करें, तो वे गुस्से में आ गए और अपने साथ कुछ गुंडा तत्वों को लेकर गांव में पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने पंचायत सदस्य और उनके साथियों पर दातर और किरपाणों से हमला कर दिया। कंधे को छूकर निकली गोली हमले के दौरान तस्करों के साथ आए युवकों ने भी फायरिंग की। एक गोली साजन सिंह के कंधे को छूते हुए निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई। ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी-अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने स्थिति पर पाया काबू घटना की सूचना मिलते ही जंडियाला गुरु पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और उनके आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *