अमृतसर| उत्तरांचल एकता मंच का धार्मिक यात्रा दल प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या धाम और मोक्षदायिनी नगरी वाराणसी की चार दिवसीय तीर्थयात्रा पूरी कर लौट आया। इस यात्रा में 44 तीर्थ यात्री शामिल थे। यात्रा का नेतृत्व मंच के प्रधान संजीव नेगी ने किया। अयोध्या में यात्रियों ने श्रीराम मंदिर, हनुमानगढ़ी, सरयू आरती और अन्य पवित्र स्थलों के दर्शन किए। वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए।


