अमृतसर| भारतीय विद्या भवन के प्रांगण में भवन्ज की प्रधानाचार्या वनीता महेंद्रू के निर्देशन में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस सभा में कक्षा 7वीं के विद्यार्थियों के द्वारा सभी को पृथ्वी दिवस का महत्व, पृथ्वी दिवस के उद्देश्य के बारे में बताया। तत्पश्चात् विद्यार्थियों ने पृथ्वी दिवस पर एक कविता सुनाई, फिर छात्रों ने नुक्कड़ नाटक और लड़कियों ने नृत्य प्रस्तुत किया। अंत में आदरणीय प्रधानाचार्या वनीता महेंद्रू ने सभा के बारे में अपने विचार साझा किए और छात्रों के प्रयासों की सराहना की।


