रक्तदान कैंप में जुटाया 593 यूनिट खून

भास्कर न्यूज | अमृतसर मानव एकता दिवस पर निरंकारी मिशन ने खानकोट भवन में रक्तदान शिविर लगाया। यह शिविर बाबा गुरबचन सिंह जी की स्मृति में श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं से परिपूर्ण रहा। शिविर में 593 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया। गुरु नानक देव अस्पताल और सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने सहयोग दिया। स्वयंसेवकों ने भी सेवा में बढ़चढ़ कर भाग लिया। संत निरंकारी मंडल के महासचिव सुखदेव सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मानव एकता दिवस पर मिशन देशभर में रक्तदान की प्रेरक श्रृंखला शुरू करता है। यह सेवा भावना पूरे साल समाज में प्रवाहित होती है। सत्संग कार्यक्रमों से प्रेम, शांति और समरसता का संदेश भी जन-जन तक पहुंचता है। महासचिव ने बताया कि युगदृष्टा बाबा गुरबचन सिंह जी ने सत्य बोध के माध्यम से समाज को अंधविश्वास और कुरीतियों से मुक्त किया। उन्होंने नशा मुक्ति, सादा विवाह और युवाओं को सकारात्मक सोच से जोड़ने जैसे अभियानों की शुरुआत की। बाबा हरदेव सिंह ने ‘रक्त नाडियों में बहे, नालियों में नहीं’ का संदेश देकर रक्तदान को मिशन की आध्यात्मिक सेवा का हिस्सा बनाया। यह संदेश आज भी हर निरंकारी भक्त के हृदय में सेवा और समर्पण की प्रेरणा बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *