स्वास्थ्य विभाग ने पोस्टर एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई

अमृतसर | सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता को मलेरिया के प्रति जागरूक करने के लिए फैजपुर एलीमेंटरी स्कूल में पोस्टर एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. हरजोत कौर ने कहा कि मलेरिया से बचने के लिए मच्छरों के प्रजनन को रोकना सबसे जरूरी है, क्योंकि उपचार से ज्यादा रोकथाम महत्वपूर्ण है। मलेरिया एक वेक्टर जनित रोग है, जो मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से होता है। जिसके लक्षण ठंड लगने के साथ तेज बुखार, तेज सिर दर्द, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, गर्दन के पिछले हिस्से में दर्द, उल्टी, नाक, मुंह व मसूड़ों से खून आना है। मलेरिया बुखार का संदेह होने पर अस्पताल से मुफ्त जांच व उपचार करवाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *