गिद्दी| अरगडा मस्जिद के मदरसा में बुधवार को सभी समुदाय के लोगों की एक बैठक हुई। बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोहर्रम का त्योहार धूमधाम एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में कहा गया कि पुराने रूट के अनुसार ही जुलूस नगर का भ्रमण करेगा। मस्जिद से निकल कर स्टेडियम तक पहुंचेगा। पांच जुलाई को रात 9 बजे एवं 6 जुलाई को दोपहर दो बजे जुलूस निकालने की बात तय हुई। भास्कर न्यूज | मगनपुर मुहर्रम का त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण मनाने को लेकर बुधवार की शाम मौसम को खराब देखते हुए गोला प्रखंड सभागार में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ डॉ सुधा वर्मा ने किया। यहां अंचल निरीक्षक पंकज कुमार, अंचल अधिकारी समरेश सिंह भंडारी, थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप की मौजूदगी में सभी लोगों ने मुहर्रम का त्योहार को सौहार्द व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया। वहीं मुहर्रम जुलूस, ताजिया रुट, ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग, जुलूस की समय सीमा पर चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन ने सभी से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द को बिगाड़ने वाली अफवाहों से बचने, जुलूस में आग से संबंधित करतब का प्रदर्शन नहीं करने और किसी भी तरह की समस्या या विवाद की स्थिति में तत्काल सूचना देने बात कही। थाना प्रभारी ने कहा कि शांति और एकता बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। सभी समुदाय के लोगों ने एकजुटता से त्योहार मनाने की बात कही। यह भी कहा की कोई भी कानून को हाथ में लेने का कोशिश करेंगे उसपर कानून कार्रवाई की जायेगी। मौके पर एहतेशामुद्दीन अंसारी, पूर्व मुखिया सुरेश रजक, अकबर अली, भाजपा गोला सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा, पूर्व मुखिया एनुल हक, महेंद्र प्रसाद, बसरूद्दीन मियां, जाकिर अंसारी, ताहिर अंसारी, अबुल अंसारी, अनवर अंसारी, इनामुल अंसारी सहित दोनों समुदाय के दर्जनों लोग उपस्थित थे। भास्कर न्यूज|रामगढ़ श्याम दीवाने परिवार संस्था रामगढ़ की नए सत्र 2025-27 के कार्यकारिणी समिति के पुनर्गठन की गई। गोला रोड के सत्यनारायण मंदिर में श्याम प्रभु के संरक्षण और समिति के प्रकाश पटवारी की अध्यक्षीय बैठक के दौरान संस्था में सेवा कार्यों के संचालन और कार्यकारिणी समिति गठित संबंधी सुझाव पर चर्चा की गई। वहीं, सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल को बनाया। इसके बाद नवमनोनीत अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कार्यकारिणी गठन कर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इसमें, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, रवि अग्रवाल, सचिव प्रभात अग्रवाल व अंकुश अग्रवाल, सह सचिव सोनू मित्तल, अनूप अग्रवाल, महामंत्री राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष इंदर अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष अंजय अग्रवाल, कीर्तन प्रभारी पीयूष अग्रवाल व आशीष गुप्ता, सह कीर्तन प्रभारी अक्षय अग्रवाल, पूजा प्रभारी विष्णु शर्मा व जय अग्रवाल, संगठन मंत्री राहुल शर्मा, संतोष कुमार, प्रसाद प्रभारी आशीष गुप्ता, सह प्रसाद प्रभारी रोहित अग्रवाल, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता चंदन सिंह व प्रकाश पटवारी, मीडिया प्रभारी बंटी अग्रवाल, सह मीडिया प्रभारी के रुप में संतोष कुमार को शामिल किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही समिति विस्तार कर कई ओर प्रभारी बनाए जाएंगे। धन्यवाद ज्ञापन राजेश अग्रवाल ने दिया।


