गोला में सांसद से िमले लहंगा का िवतरण िकया

गोला | सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से शादी से पूर्व गोला पंचायत के सुंडी टोला और मुंडा टोला में बहनों को लहंगा चुनरी का वितरण किया गया। गरीब बेटी की शादी में लहंगा देने से काफी खुश नज़र आएं। मौके पर महामंत्री सह उप मुखिया जितेन्द्र साहू, सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा ,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विकासमणि पाठक, मंत्री सुमन दांगी, बूथ अध्यक्ष जितेन्द्र कुशवाहा, प्रमोद रंजन, अजित ठाकुर आदि मौजूद थे। गिद्दी| अरगडा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार झा के मार्गदर्शन में क्षेत्र में चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत डीएवी स्कूल, गिद्दी ए में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। साथ ही बच्चों से अपने घरों के आस-पास साफ-सफाई रखने एवं अपने अभिभावकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को कहा गया। मौके पर प्राचार्य मनप्रीत चटर्जी, वरीय प्रबंधक राजीव कुमार, वरीय प्रबंधक ऋचा टाइटस तथा क्षेत्रीय नोडल अधिकारी रजत जायसवाल समेत शिक्षक-छात्र व कर्मचारी मौजूद थे। रामगढ़ | रोटरी रामगढ़ सिटी के पदाधिकारियों ने सत्र के पहले दिन स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले पांच डॉक्टरों को सम्मानित किया। इस दौरान रोटरी रामगढ़ सिटी के पदाधिकारियों ने डॉ. एके बरेलिया, डॉ. राहुल बरेलिया, डॉ. नीति बरेलिया, डॉ. पीएस छाबड़ा और डॉ इंद्रप्रीत छाबड़ा को फूलों का गुच्छा, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रोटेरियनों मौके पर प्रोजेक्ट चेयरमैन सुमन चौधरी, क्लब के सचिव रोहित पंसारी, अनिल गोयल, हरीश चौधरी, उमेश राजगढ़िया, रूपेश गुप्ता, रवि अग्रवाल ,सूरज अग्रवाल ,दीपक अग्रवाल ,राजू अग्रवाल ,प्रकाश अग्रवाल ,वरुण बगड़िया, अजय अग्रवाल सहित कई रोटेरियन शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *