अलवर चौपाटी के लिए 42 स्टालों की लॉटरी निकाली:जानिए किस-किस की खुली लॉटरी;11 कैटेगरी के लिए 281 आए थे आवेदन

अलवर नगर निगम और यूआईटी की ओर से अलवर चौपाटी के लिए कुल 42 स्टालों की लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस योजना के तहत अलग-अलग कैटेगरी में कुल 281 आवेदन प्राप्त हुए थे। नगर निगम परिसर में खुले में 11 राउंड में लॉटरी निकालकर पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार चौपाटी में कुल 11 कैटेगरी के स्टाल लगाए जाएंगे, जिससे अलवर शहर के लोगों को एक ही स्थान पर हर तरह का स्वाद मिल सकेगा। कैटेगरीवार स्टाल और चयनित नाम F1 – समोसा कचोरी स्टाल (6 स्टाल)
43 आवेदनों में से गिर्राज प्रसाद गुप्ता, पुष्पेंद्र कुमार सैनी, मनीष तायल, सुशीला, रूपनारायण और आनंद अरोड़ा का चयन हुआ। 3 आवेदन प्रतीक्षा सूची में रखे गए। F2 – दाल पकवान स्टाल (4 स्टाल)
22 आवेदनों में से विष्णु यादव, राधेश्याम अग्रवाल, निशांत वर्मा और सुरजन सिंह की लॉटरी निकली। 2 नाम प्रतीक्षा सूची में रहे। F3 – छोले कुलचे व छोले भटूरे (3 स्टाल)
17 आवेदनों में योगेश, विनय कुमार जैन और प्रदीप शर्मा का चयन हुआ। 2 आवेदन प्रतीक्षा सूची में रखे गए। F4 – मसाला डोसा, इडली-सांभर, वड़ा (4 स्टाल)
15 आवेदनों में से रोशन बैरवा, संगीता नरूका, राजबाला नागर और शांति देवी की लॉटरी निकली। 2 आवेदन प्रतीक्षा सूची में रखे गए। F5 – पावभाजी, बर्गर व सैंडविच (3 स्टाल)
17 आवेदनों में संतोष देवी, गुलशन और राकेश शर्मा का चयन हुआ। 2 नाम प्रतीक्षा सूची में रहे। F6 – पकोड़े स्टाल (3 स्टाल)
10 आवेदनों में ईश्वर सैनी, मुकेश विजय और संदीप की लॉटरी निकली। 2 आवेदन प्रतीक्षा सूची में रखे गए। F7 – आइसक्रीम, रबड़ी व कुल्फी (4 स्टाल)
15 आवेदनों में ईश्वर दास, गीता गुप्ता, सोनू सैनी और भगवान लाल का चयन हुआ। 3 आवेदन प्रतीक्षा सूची में रखे गए। F8 – दही, लस्सी, कलाकंद व मिठाई (3 स्टाल)
16 आवेदनों में घनश्याम शर्मा, प्रकाश सैनी और संजय कुकरेजा की लॉटरी खुली। 2 नाम प्रतीक्षा सूची में रखे गए। F9 – फ्रूट चाट व शेक (4 स्टाल)
32 आवेदनों में आरती भार्गव, सरोज सोनी, कुनाल शर्मा और दीपचंद का चयन हुआ। 2 आवेदन प्रतीक्षा सूची में रहे। F10 – पैटीज, पेस्ट्री व चॉकलेट (3 स्टाल)
13 आवेदनों में नरेश चावला, राजेश कुमार शर्मा और शशिकांत जैन की लॉटरी निकली। 2 आवेदन प्रतीक्षा सूची में रखे गए। F11 – चाऊमीन व चायनीज चाट (5 स्टाल)
सबसे अधिक 72 आवेदन इस कैटेगरी में आए। इनमें फुलकान खान, जितेंद्र मीणा, गितांजली भारती, टिकम सिंह और उर्मिला योगी का चयन हुआ। 3 आवेदन प्रतीक्षा सूची में रखे गए। किराया व शर्तें यूआईटी की ओर से स्टाल का किराया 2 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है, जबकि 6 हजार रुपये अमानत राशि रखी गई है। स्टाल 2 वर्षों के लिए आवंटित किए जाएंगे। यदि चयनित आवेदक समय पर राशि जमा नहीं कराता है, तो प्रतीक्षा सूची में शामिल आवेदक को मौका दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *