अलवर में तीसरे दिन भी कोहरा, बादल नहीं:दिन का तापमान नीचे आया, रात का अभी 8 डिग्री के पास

अलवर जिले में गुरुवार सुबह भी हल्का कोहरा रहा। गांवों में कोहरे काहरे का असर अधिक दिखा। पिछले तीन दिनों से करीब-करीब ऐसा मौसम है। लेकिन दो दिन की तुलना में कोहरा भी कुछ कम हुआ है। कोहरे के कारण दिन में धूप का असर भी कमजोर होने के कारण तापमान कई डिग्री सेल्सियस नीचे आया है। हालांकि अभी मौसम फसलों के अनुकूल बना हुआ है। जिसके कारण फसलों पर रौनक है। अलवर जिले में गुरुवार सुबह हल्का कोहरा रहा। लेकिन सूर्य देव भी निकल आए। बादल नहीं होने के बावजूद कोहरे के कारण धूप में तेजी नहीं है। धूप पूरी तरह नहीं आने से दिनमें सर्दी है। हालांकि दिसंबर महीने की तुलना में अभी सर्दी फीकी है। अन्य सालों में दिसंबर के आखिरी दिनों में सर्दी चरम पर आ जाती है। अभी तक रात को भी तापमान 8 डिग्री के आसपास है। जबकि अन्य सालों में इन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ जाता है। बूंदाबांदी के बाद दिन में सर्दी बढ़ी दो दिन पहले हुई बूंदाबांदी से दिन में सर्दी का असर बढ़ा है। लेकिन रात को कोई फर्क नहीं पड़ा। उल्टा कुछ तापमान ऊपर आया है। लेकिन अब दिन में हल्की हवा चलने पर सर्दी बढ़ जाती है। वैसे आगामी दिनों में जैसे ही तापमान नीचे जाएगा सर्दी तेज हो जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *