पाली डिस्ट्रिक्ट क्लब खेल महोत्सव:जितने के लिए खिलाड़ियों ने लगाया दम, क्रिकेट का फाइनल आज

पाली डिस्ट्रिक्ट क्लब खेल महोत्सव के तहत बुधवार को क्लब में कई रोचक प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें खिलाड़ियों ने जितने के लिए दमखम लगाया। क्लब अध्यक्ष पुनित मुथा ने बताया कि शाम को क्रिकेट के क्वॉटर फाइनल मैच खेले गए। विजेता टीमों में गुरुवार शाम को सेमी फाइनल और फिर फाइनल मुकाबला होगा। उसके बाद प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित होगा। क्लब के राजेश पाटनेचा ने बताया कि वेभव संचेती, तरुण आडवानी ने टेनिस डबल्स का फाइनल जीता। इसी तरह बेडमिंटन सीनियर वर्ग में सिंगल का खिताब प्रदुम्न वैष्णव ने जीता। डबल्स का फाइनल प्रदुम्न वैष्णव व रोहित मेहता ने, पिकल बॉल डबल्स का फाइनल अभिषेक बिसावा, आशीष बिसावा ने, सीनियर वर्ग 50+ आयु वर्ग में डबल्स फाइनल सुरेन्द्र पारख व मनोज लोढ़ा ने जीता। स्नुकर प्रतियोगिता के डबल्स का खिताब रजत जैन, रक्षित हिंगड़ ने जीता। प्रतियोगिता के दौरान क्लब के रिषि बोहरा, रिषभ तलेसरा, नितिन चोपड़ा, सुमित कवाड , रिषि बोहरा,रिषभ तलेसरा , हर्ष लोढ़ा, लवकेश कोठारी, विवेक मेहता प्रदीप सांड आदि जुटे नजर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *