भास्कर संवाददाता| पाडल्या नगर में शनिवार की अलसुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह के समय कोहरा इतना अधिक था कि नगर में शिमला-पचमढ़ी जैसे मौसम का अनुभव हुआ। चारों ओर सफेद कोहरे की चादर होने से दृश्यता बेहद कम हो गई। मुख्य मार्ग पर दोपहिया व चारपहिया वाहन चालक हेडलाइट चालू कर कम गति में गुजरे। नगरवासियों ने बताया कि अलसुबह कोहरा हलका था, लेकिन जैसे-जैसे सुबह होती गई कोहरा बढ़ता गया। सुबह 10.30 बजे के बाद कोहरे का असर धीरे-धीरे कम हुआ। लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद किया। किसानों ने बताया घने कोहरे का असर चने की फसल पर पड़ सकता है। जिन किसानों की चने की फसल में फूल आ रहे हैं उन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।


