बोकारो थर्मल | बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर एफ पंचायत के राजा बाजार में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए वाजिद हुसैन समेत कई अन्य प्रमुख नाम सामने आए। बैठक में दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की।


