भास्कर न्यूज | बोकारो थर्मल बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है के जयकारों के साथ बोकारो थर्मल से कांवरियों का एक जत्था बाबा धाम देवघर के लिए रवाना हुआ। इससे पूर्व सभी कांवरियों को बोकारो थर्मल स्थित त्रयोदश मंदिर में पंडित चंद्रमोली दुबे ने विधिवत पूजा, अर्चना, जलाभिषेक कराए। यहां जयकारा के साथ महिला बम एवं पुरुष बम गाजे-बाजे के साथ बाबा धाम के लिए रवाना हुए।


