अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष बने उस्मान पठान:संगठन में नई ऊर्जा का होगा संचार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत हुई नियुक्ति

कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के झुंझुनूं जिला अध्यक्ष पद पर उस्मान को नियुक्त किया गया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एम.डी. चोपदार ने राजस्थान में ‘संगठन सृजन अभियान’ को सफलतापूर्वक चलाया। इस अभियान के तहत, हर ज़िले में अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारियों द्वारा जिलाध्यक्ष पद के लिए 3 से 4 आवेदनकर्ताओं का पैनल तैयार किया गया था झुंझुनूं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष पद पर उस्मान खान पठान को नियुक्त किया गया है। कांग्रेस पार्टी में उनकी लंबी सक्रियता और निष्ठा को देखते हुए, प्रदेशाध्यक्ष एम.डी. चोपदार ने उन पर विश्वास जताया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उस्मान खान पठान न केवल एक सक्रिय कांग्रेसी कार्यकर्ता हैं। उनका राजनीतिक करियर छात्र राजनीति में सक्रिय भागीदारी के साथ शुरू हुआ था और उन्होंने पूर्व में प्रसिद्ध नरहड़ दरगाह के सचिव का पद भी संभाला है। जिलाध्यक्ष उस्मान खान पठान ने संगठन को मज़बूत करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि वह अल्पसंख्यक समाज को साथ लेकर पार्टी हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *