हाई सिक्योरिटी जेल में मिला इलेक्ट्रॉनिक सामान:5 हार्डकोर बंदियों की सेल से मिले स्मार्ट वॉच, सिम और चार्जर, IPS निर्देशन में हुई थी तलाशी

प्रदेश की सबसे सुरक्षित कहीं जाने वाली हाई सिक्योरिटी जेल फिर एक बार सुर्खियों में है। गुरुवार को आईपीएस अजय सिंह के नेतृत्व में हुई चेकिंग के दौरान करीब 5 हार्डकोर बदमाशों के पास से संदिग्ध वस्तु बरामद हुई है। बदमाशों की सेल से तलाशी में एक स्मार्ट वॉच, एक जिओ कंपनी की सिम, तीन स्मार्ट वॉच चार्जर, एक माइक, एक सिम ट्रे और पंखे का रेगुलेटर बरामद हुआ है। मामले में सब इंस्पेक्टर भारती गिराज की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच सिविल लाइन थाना प्रभारी की ओर से की जा रही है। सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार 11 दिसंबर को आईपीएस डॉ अजय सिंह के निर्देशन में एडिशनल एसपी सिटी, सीओ उत्तर, थानाधिकारी सिविल लाइन, कोतवाली सहित पुलिस जाब्ते के साथ तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पांच हार्डकोर बंदियों की सेल से स्मार्ट वॉच, सिम चार्ज और अन्य वस्तु बरामद हुई। पुलिस के अनुसार हार्डकोर बंदी हनुमानगढ़ निवासी हार्डकोर बंदी सुनील उर्फ गोलियां, हरियाणा निवासी रामवीर, हनुमानगढ़ निवासी सुमित विश्नोई, चूरू निवासी बंदी दिनेश डागर और गुलजारी की सेल से यह बरामद हुई। जिन्हें शौचालय के दीवार और पर्दे की आड़ में छुपा रखा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेंट्रल जेल से हत्या का बंदी फरार अजमेर की सेंट्रल जेल से जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश निवासी बंदी जीवन पुत्र कैलाश के फरार होने का मामला सामने आया है। बंदी हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। अजमेर की सेंट्रल जेल में खुली जेल में सजा भुगत रहा है। 11 दिसंबर को वह जेल से बाहर गया और वापस नहीं लौटा। मामले में जेल प्रहरी विजय कुमार गुर्जर की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *