अल्बेनिया का वीजा लगवा अमृतसर से फ्लाइट का कह श्रीलंका से बुलाया, फिर किया अगवा

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना वेरका पुलिस ने बेअदबी के आरोप में महिला को काबू किया है। आरोपी की पहचान संदीप कौर निवासी गांव मुधल के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में परमजीत कौर निवासी गांव मुधल ने बताया कि वह घरेलू काम करती है। उसके पास कांता महिला आई और कहने लगी कि उसकी बहू संदीप कौर ने घर में रखे बाबा नानक की तस्वीर को फाड़कर आग लगा दी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पकड़ी गई महिला के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। भास्कर न्यूज | अमृतसर अल्बेनिया का वर्क वीजा लगवा अमृतसर से फ्लाईट का कहकर युवक-युवती को श्रीलंका से सिटी में बुलाया। बस स्टैंड से उन दोनों को आरोपियों ने अगवा करके 3 हजार यूएस डॉलर छीन लिया, इसके अलावा उनके दोस्तों को फोन करके 8 हजार यूरो की मांग की। पैसे न मिलने पर आरोपी उन्हें छोड़कर भाग गए। थाना ए-डिवीजन पुलिस ने इस मामले में 2 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में नीलजीथन निवासी श्रीलंका ने बताया कि 2 दिसंबर को अपने दोस्तों जेहन, कार्थिका, ललिथ, कनिष्का, सुमर्धन के साथ भारत घूमने के लिए आया था। तो उसे एक श्रीलंका का लड़का असीथा मिला, जिसने कहा कि वह उन सभी का अल्बेनिया का वर्क वीजा लगवा देता है और 2 भारत के लोगों के साथ मिलवाया। उक्त दो अज्ञात युवकों ने वीजा लगवाने को लेकर उन सभी के पासपोर्ट ले लिए। 27 दिसंबर को उन्होंने कहा कि कनिष्का और सुमर्धन का वीजा आ गया है। 3 हजार यूएस डॉलर टिकट फीस लगेगी। 30 दिसंबर को फ्लाइट है। जिसके बाद कनिषका और सुमर्धन दोनों 29 दिसंबर की रात 10.25 बजे अमृतसर के बस स्टैंड आए। वहां से दोनों को एक गाड़ी में अगवा कर लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *