अवैध जलभराव कम नहीं किया तो 21 से देंगे धरना

टोंक|लांबा तालाब में क्षमता से अधिक अवैध रूप से हुए जलभराव को कम किए जाने की मांग को लेकर फरासिया गांव से आए रतनलाल जाट, कन्हैयालाल चौधरी, अरविंद, प्रधान, भरत, ओम प्रकाश, जीतराम आदि ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि तालाब की क्षमता से अधिक अवैध जल भराव के कारण क्षेत्र के 400 किसान परिवारों व राजस्थान राज्य बीज निगम के फॉर्म की करीब 1500 बीघा भूमि जलमग्न है। ऐसे में पीड़ित किसानों के परिवारों की स्थिति भुखमरी के कगार पर पहुंचने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। ज्ञापन में बताया कि कई बार धरना दिए जाने के बावजूद प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। अवैध जलभराव होने से 11 कुएं भी पानी में डूबे हुए है। इसके साथ ही बीसलपुर विस्थापितों को भी जो जमीन आवंटित की गई है, वे भी जलभराव के चलते जलमग्न है। ज्ञापन में चेतावनी दी कि तुरंत जल निकासी नहीं कराने पर 21 जनवरी से जिला मुख्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *