अवैध रूप से शराब की बिक्री, आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा | अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 10 हजार रुपए से ज्यादा का शराब बरामद किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति सफेद प्लास्टिक बोरी में अंग्रेजी शराब बीयर रखकर ग्राम कुपेर में चल रहे कसाड़ मेला में बिक्री करने ले जाने के लिये गाड़ी की तलाश में रोड़ किनारे कतियाररास बाजार चौक के पास खड़ा है। सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस स्टाफ फोर्स द्वारा मौके पर पहूंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा उससे पूछताछ करने पर अपना नाम छबिलाल निवासी कतियाररास का होना बताया जिसके पास रखे प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में 31 नग बियर मिला। जिसकी कीमत 10,090/- रुपए है। जिसे आरोपी के कब्जे से बरामद कर मौके पर जब्त कर लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *