शहर के सबसे व्ययस्तम चौक मेकाहारा में रोज दोपहर 12 बजे के बाद अचानक सिग्नल बंद हो रहा है। इससे चौक पर जाम लग रहा है। क्योंकि सिग्नल बंद होकर केवल येलो लाइट जलती है। ऐसे में चारों ओर से एक साथ गाड़ियां आकर चौक पर फंस रही हैं। गाड़ियां आपस में टकरा रही हैं। इससे विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। फिर अचानक एक-दो घंटे बाद सिग्नल ऑटोमेटिक चालू हो जा रहा है। शहर के अन्य सिग्नल की भी यही स्थिति है, जो अचानक बंद हो रही है। इधर, इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सिग्नल बंद होने की कोई जानकारी नहीं है।


