अशोकनगर में आज 7 घंटे बिजली कटौती:सराफा बाजार सहित कई इलाके प्रभावित, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बंद

अशोकनगर में मंगलवार यानी आज 7 घंटे बिजली कटौती रहेगी। मध्यक्षेत्र बिजली वितरण कंपनी अशोकनगर उपकेंद्र से जुड़े फीडरों पर केबल क्षमता वृद्धि और प्रतिस्थापन का काम कराएगी। यह काम केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत किया जा रहा है। इसके चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। बिजली कटौती से अशोकनगर सबस्टेशन से निकलने वाले मेन बाजार फीडर से जुड़े क्षेत्र प्रभावित होंगे। इनमें सुभाष गंज, प्रदीप कटपीस क्षेत्र, मेन सराफा बाजार, रामलीला मंच और आसपास के इलाके शामिल हैं। बिजली कंपनी के अनुसार, केबल की क्षमता बढ़ाने और पुराने केबल के प्रतिस्थापन के लिए यह कार्य किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा। बिजली कंपनी के सहायक प्रबंधक द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली बंद या चालू करने के समय में बदलाव किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *