टैंक के पास अधेड़ का जला शव मिला:करंट से मौत की आशंका, हीटर से चिपका मिला था

दमोह के पथरिया थाना क्षेत्र के नंदरई गांव में सोमवार दोपहर एक अधेड़ का जला हुआ शव मिला। सजिया हार के समीप संबेल टैंक के पास मिले शव को देखकर प्राथमिक तौर पर करंट लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जेरठ निवासी मनोहर उर्फ गुड्डू कडेरे (50) पिता राम किशन के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पथरिया थाना प्रभारी अमित मिश्रा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव बुरी तरह से जला हुआ था, शरीर के कई हिस्से झुलस चुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटनास्थल के पास बिजली के तार भी मौजूद थे, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह हादसा करंट की चपेट में आने से हुआ होगा। हीटर से चिपका था मृतक थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो एक अधेड़ जली हुई अवस्था में पड़ा हुआ था। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा था कि मृतक ने सीधे बिजली की लाइन से कनेक्शन डाला था और एक हीटर उसके हाथ में चिपका हुआ था। इससे यह प्रतीत होता है कि यह मामला करंट लगने से जलने का है। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *