बुरहानपुर में आज एक घंटे बिजली कटौती:11 केवी हरीरपुरा और मंडी फीडर का मेंटेनेंस; सुबह 11 से दोहर 12 बजे तक सप्लाई बंद

बुरहानपुर में मंगलवार यानी आज एक घंटे बिजली कटौती रहेगी। मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी 11 केवी हरीरपुरा और 11 केवी मंडी फीडर पर मेंटेनेंस काम कराएगी। इस दौरान दोनों फीडरों से जुड़े इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। 11 केवी हरीरपुरा फीडर के मेंटेनेंस के कारण सलूजा टिंबर मार्ट, आरको कॉम्प्लेक्स, ठाकुर साहब का पेट्रोल पंप, कृषि उपज मंडी और मला हरीरपुरा के आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। मंडी फीडर क्षेत्र भी रहेगा प्रभावित
इसी समय 11 केवी मंडी फीडर के रखरखाव के चलते शनवारा गेट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, उर्दू स्कूल, लोहार मंडी क्षेत्र, खान भाई आइस फैक्ट्री, साड़ी बाजार, सब्जी मंडी, सुभाष चौक, मिलन चौराहा, दीदार टॉवर, फव्वारा चौक, सिटी कोतवाली और अंडा बाजार में बिजली नहीं रहेगी। बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य की आवश्यकता के आधार पर बिजली कटौती का समय कम या ज्यादा किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *