अशोकनगर शहर में रविवार, 8 फरवरी को बिजली आपूर्ति 7 घंटे तक बंद रहेगी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि 33/11 केवी अशोकनगर उपकेंद्र पर आरडीएसएस (RDSS) योजना के तहत केबल क्षमता बढ़ाने और बदलने का काम किया जाएगा। इस वजह से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विदिशा रोड फीडर से जुड़े कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली कंपनी के अनुसार, विदिशा रोड फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी। इनमें नगर पालिका, पूजा डेयरी, बोहरे कॉलोनी, आजाद मोहल्ला, नगर पालिका के पीछे का क्षेत्र, संजय स्टेडियम और पुराना बस स्टैंड जैसे इलाके शामिल हैं। समय में हो सकता है बदलाव विद्युत कंपनी ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली बंद करने या चालू करने के समय में बदलाव किया जा सकता है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने बिजली से जुड़े जरूरी काम समय रहते निपटा लें।


