अशोक हत्या कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:हत्या के बाद हरियाणा, पंजाब और दिल्ली सहित राजस्थान कई जिलों में काटी फरारी

बीकानेर के देशनोक थाने से महज सौ मीटर दूरी से युवक के अपहरण करने और नोखा के गांव में पीटकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, जिस युवक को पीटा गया था, उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद अपहरण और मारपीट का ये मामला हत्या में तब्दील हो गया। पुलिस मुख्यालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्तों पर पांच हजार रुपए का इनाम भी रखा। दरअसल, 28 नवम्बर की रात देशनोक थाने के पास से ही अशोक नामक युवक का अपहरण किया गया था। जिससके बाद नोखा के गांव में ले जाकर अशोक के साथ निर्मम तरीके से मारपीट की गई। उसे घायल अवस्थान में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक अशोक की हत्या का मुख्य आरोपी जगदीश है। आरोप है कि उसकी बहिन के साथ अशोक का प्रेम प्रसंग था। ऐसे में मुख्य आरोपी जगदीश ने अपनी बहिन सुमन के साथ मिलकर अपने सहयोगियों से अशोक का अपहरण करवाया। गंभीर मारपीट कर हत्या कर दी। मामला बिगड़ते देख जगदीश पुत्र केशुराम जाट उम्र 26 साल निवासी पांचू पुलिस थाना पांचू बादमें बीकानेर से फरार हो गया। वो राजस्थान के कई जिलों में भागता हुआ हरियाणा, पंजाब, दिल्ली इत्यादि राज्य व केन्द्र शासित प्रदेशों मे फरारी काट रहा था। इस पर पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया। जगदीश को दिल्ली शहर से दबोच लिया गया। अब उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम में देशनोक थाना प्रभारी सुमन शेखावत, हेड कानिस्टेबल टीकूराम, कानिस्टेबल राजेंद्र चौधरी, दिनेश, पुरुषौत्तम, सीताराम की भूमिका रही। खास भूमिका कानिस्टेबल दिनेश की रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *