कार से कुचलकर युवक की हत्या,ताकि लोग दुर्घटना समझें:हत्या के मामले में सूरजपोल पुलिस ने 3 आरोपी पकड़े, पुलिस से भागते वक्त आरोपियों के हाथ-पैर टूटे

उदयपुर की सूरजपोल थाना पुलिस ने मामूली कहासुनी पर कार से कुचलकर हत्या कर दुर्घटना का रूप देने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे घटना में प्रयोग ली गई इनोवा हाईक्रॉस कार जब्त की है। एसपी योगेश गोयल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि तलाशी के दौरान रेलवे स्टेशन के पास आरोपी पुलिस जाब्ते को देखकर कार को साइड में खड़ी कर दीवार फांदकर भागने लगे। तभी वे गिरे गए, जिससे इनके हाथ-पैर में चोट लगी है। मामले में आरोपी सोहेल उर्फ टेनी पुत्र मुनीर निवासी बलीचा ओमबन्ना मंदिर के पास, मोसीन पिता मोहसीन निवासी खांतीपीर और सोहेल पिता शेर मोहम्मद निवासी अंजुमन हाल गोसिया कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोहेल उर्फ टेनी गोवर्धन विलास थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में डकेती की योजना, हत्या और मारपीट के करीब आधा दर्जन केस दर्ज हैं। मामले की जांच उीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ को सौंपी है। जांच में पुलिस ने मामले को एक्सीडेंट माना
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि प्रार्थी भंवरलाल गारू निवासी मल्लातलाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराइ थी। इसमें बताया कि गुरुवार रात 11 बजे उनके दोहिते आरव खोखर व उसके साथी हिमांशु स्कूटी से किशनपोल से मल्लातलाई जा रहे थे। तभी रास्ते में मोगरवाड़ी इलाके में अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। चोट लगने से आरव की मौत हो गई। जबकि उसका साथी हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि मामला एक्सीडेंट का नहीं होकर हत्या का लग रहा है। रास्ते में कई बार टक्कर मारने की कोशिश की
आरोपियों से पूछताछ में पता लगा कि बलीचा क्षेत्र में तीना आरोपियों की घायल हिमांशु और मृतक आरव से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद आरोपियों ने उनकी स्कूटी का पीछा करना शुरू कर दिया था। हत्या करने की नियत से उन्होंने रास्ते में स्कूटी को कई बार टक्कर मारने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। मोगरावाड़ी में मौका पाते ही टक्कर मार दी और फरार हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *