आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुईं सहशैक्षणिक प्रतियोगिताएं:नन्हे-मुन्ने बच्चों ने हाथों से रंग छापे और अनुपयोगी सामान से बनाए गैजेट्स

प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा में 5 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के शुभारंभ के साथ ही नई-नई गतिविधियों का संचालन भी शुरू हो गया है। नागौर के जायल ब्लॉक के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सह शैक्षणिक गतिविधियां शुरू की गई हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में आ रहे बच्चों को नए-नए कौशल सिखाए जा रहे हैं। पर्यवेक्षक परमा चौधरी ने बताया कि बच्चों को हस्तछाप की पेंटिंग, अनुपयोगी सामग्री से उपयोगी गैजेट्स बनाना सिखाया जा रहा है। बच्चे भी उत्साह से बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सीडीपीओ हर्षा वर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। जायल ब्लॉक के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण व पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के रचनात्मकता के विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाई जा रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं सरिता सैन व सहायिका रेखा ने बच्चों के हाथों की छाप ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *