आंगनबाड़ी केन्द्र व 5वीं तक स्टूडेन्ट्स की दो दिन छुट्‌टी:कलेक्टर ने ठंड को देखते हुए जारी किया आदेश, स्टाफ को स्कूल आना होगा

जिले में ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिले में संचालित समस्त आंगनबाडी केन्द्रो एवं कक्षा-प्री प्राइमरी से कक्षा 5 तक के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए कल व परसों अवकाश घोषित किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के आधार पर जिले में शीत लहर शुरू होने व इसके असर के कारण तापमान में गिरावट एवं बढती हुई ठंड के मध्यनजर जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, अजमेर लोक बंधु ने यह आदेश मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा, अजमेर एवं उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, अजमेर के आग्रह पर घोषित किया। जिला कलेक्टर व अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अजमेर लोक बंधु ने आदेश में बताया- आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अध्याय 4 की धारा 30 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अजमेर जिले में संचालित समस्त आंगनबाडी केन्द्रो एवं कक्षा प्री प्राइमरी से 5 तक के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए 6 व 7 जनवरी तक का अवकाश घोषित किया। यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं को लिए लागू रहेगा। शेष स्टाफ यथावत कार्य करता रहेगा। कक्षा-06 से 12 तक समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आगामी आदेश तक विद्यालय समय प्रातः 10:30 बजे से सायं 04:00 बजे तक का रहेगा। जिले के समस्त संस्थाप्रधानों को निर्देशित किया जाता है कि वे इस आदेश की पालना सुनिश्चित करें। यदि कोई भी संस्था प्रधान निर्धारित समय के दौरान कक्षा संचालन करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *