धमतरी जिले के नगरी में आंधी-तूफान के कारण बिजली का पोल गिर गया। ग्राम फरसिया गांव के वार्ड नंबर 4 में पोल गिरने से बिजली के तार टूटकर जमीन पर आ गए। टूटे तारों में करंट सप्लाई जारी रही। इसी दौरान दो मवेशी इन तारों की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत बिजली विभाग से की थी बावजूद इसके विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की और यह हादसा हो गया। इस घटना के साथ ही शहर के बीएसएनएल कार्यालय के पास एक बिजली के पोल में आग भी लग गई थी। बिजली पोल में लगी आग आधे घंटे बाद बुझी दरअसल जिले में मौसम बदला हुआ है। हवा आंधी-तूफान जारी है। इस बीच बारिश भी रुक रुक हो रही है। कई जगह पेड़ भी टूटकर गिरे हैं। शहर के अंबेडकर चौक के पास बिजली ऑफिस के सामने बिजली पोल से अचानक चिंगारी फेंकने लगा और आग का रूप ले लिया। जो आधे घंटे बाद बूझा।


