आईजीआरएस निस्तारण में केराकत का प्रदेश में पहला स्थान:एसडीएम ने टीम को किया सम्मानित, अच्छे काम का मिला इनाम

केराकत ने आईजीआरएस (समेकित शिकायत निवारण प्रणाली) निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्टता को फिर से साबित किया है। यह उपलब्धि इस वर्ष पांचवीं बार हासिल की गई है, जो समयबद्ध और प्रभावी शिकायत निस्तारण का परिणाम है। इस उपलब्धि पर गुरुवार को एसडीएम सुनील कुमार भारती ने तहसील के आईजीआरएस सहायक धनंजय दुबे, तहसील दिवस बाबू सुनील प्रजापति, और उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया। टीमवर्क और समर्पण का नतीजा एसडीएम सुनील कुमार भारती ने टीम की प्रशंसा करते हुए इसे टीमवर्क और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने टीम से भविष्य में भी इसी प्रकार प्रभावी कार्य जारी रखने की उम्मीद जताई। सम्मान प्राप्त करने पर धनंजय दुबे ने अपनी टीम को सफलता का श्रेय देते हुए कहा, “यह उपलब्धि सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। इस उपलब्धि पर तहसील के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी टीम को बधाई दी। यह सफलता न केवल तहसील केराकत बल्कि पूरे जौनपुर जिले के लिए गर्व का विषय बनी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *