आईजी बोले साइबर फ्रॉड, एनडीपीएस में पुलिस की प्रभावी कार्रवाई:15 दिन में ही 3 करोड़ का साइबर फ्रॉड, पुलिस की कार्रवाई से बचे करोड़ों

आईजी ओमप्रकाश ने कहा कि टोंक पुलिस समेत रेंज की पुलिस अपरोधों की रोकथाम के लिए अच्छा काम कर रही है। अभी साइब क्राइम और मादक पदार्थ की रोकथाम के लिए अभियान चला रखे हैं। दोनों अभियान में रेंज पुलिस का कार्य अच्छा है। शुक्रवार शाम को मीडिया से बातचीत में आईजी ओमप्रकाश ने कहा 10 साल में 138 करोड़ की साइबर ठगी अजमेर रेंज में हुई है। इनमें समय पर कार्रवाई करते हुए हमने 17 करोड़ 19 लाख रुपयों को होल्ड पर रखवाया है। दो जनवरी से अब तक तीन करोड़ की साइबर ठगी हुई है। इसमें से 63 लाख को होल्ड पर रखवाया है। उन्होंने कहा, साइबर फ्रॉड बड़ी समस्या बनती जा रही है। पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर रही है। इससे बचने के लिए पुलिस अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है। मोबाइल का गलत उपयोग करने पर 829 में से 497 सिम ब्लॉक की जा चुकी हैं। खोये हुए 364 मोबाइल में से 184 मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। इसके अलावा एक अभियान और है एनडीपीएस एक्ट का। इसमें दो जनवरी से अब तक 41 प्रकरण दर्ज कर बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है। आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। आईजी ओमप्रकाश ने कहा कि अपराधों को लेकर पुलिस ने रेंज में पहले से बेहतर कार्य किया है। पहले रेंज में कार्रवाई को लेकर 12वें स्थान पर थे, मेरे समय पुलिस ने अच्छी कार्रवाई की तो तीसरे नंबर आ गए। सीनियर सिटीजन को करते हैं टारगेट आईजी ओमप्रकाश ने कहा कि साइबर फ्रॉड करने वाले अपराधी ज्यादातर सीनियर सिटीजन्स को टारगेट करते हैं। यूथ इस मामले में जागरूक होता जा रहा है। ऐसे में साइबर क्राइम करने वाले ज्यादातर बुजुर्गों को ज्यादा टारगेट करते हैं। वे इसके बारे में ज्यादा जानकार नहीं होने से उन्हें अपने जाल में फंसा लेते हैं और उनसे लाखों रुपये की ठगी करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *