अमृतसर | शनिवार को आईडीएच मार्केट में दो युवकों की ओर से हंगामा करने और एक कार का शीशा तोड़ने का मामला सामने आया था। दोनों युवकों ने इस दौरान दुकानदारों और रेहड़ी वालों को धमकी भी दी। जिसके बाद मार्केट वालों ने युवकों पर आरोप लगाया था। इस घटना की सीसीटीवी वायरल होने पर एसीपी ईस्ट अभिनव जैन ने इस मामले में कार्रवाई को लेकर अपनी वीडियो सांझी की। जिसमें उन्होेंने बताया कि दो आरोपियों को थाने में बुलाया गया था। जिस मामले में आरोपियों के सामने दुकान वालों को बैठाकर बातचीत की गई। इस दौरान आरोपियों की ओर से माफीनामा लिखवाकर मामले को सुलझाया गया।


