फार्मेसी ऑफिसर्स एसोसिएशन के जिला प्रधान बने पलविंदर धम्मू

पंजाब राज्य फार्मेसी ऑफिसर्स एसोसिएशन की राज्य समिति के निर्णय के अनुसार जिलों में नई इकाइयों के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी के तहत रविवार को अमृतसर जिले की फार्मेसी ऑफिसर्स एसोसिएशन के चुनाव हुुए जिसमें पलविंदर सिंह धम्मू सर्वसम्मति से प्रधान चुने गए। चुनाव राज्य पर्यवेक्षक भूपिंदर सिंह संधू (प्रधान, तरनतारन) और शुभ कुमार शर्मा (प्रधान, कपूरथला) की निगरानी में हुए। सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया इसमें पलविंदर सिंह धम्मू के अलावा मनजीत सिंह रईया को महासचिव, वरिंदर सिंह को वित्त सचिव, जसमेल सिंह वाला को ऑडिटर, लवजीत सिंह सिद्धू को मुख्य सलाहकार, कंवर मुकेश को उपप्रधान, करन सिंह लोपोके को वरिष्ठ उपप्रधान, अक्षय गुलेरिया को संगठन सचिव, सुरिंदर सिंह सिद्धू को संयुक्त सचिव, केवल सिंह वेरका को प्रैस सचिव तथा गुरमेल सिंह मानांवाला को प्रचार सचिव चुना गया। इससे पहले पूर्व प्रधान अशोक कुमार शर्मा ने पहली जिला समिति को भंग करते हुए उपस्थित सभी वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारियों से नई समिति के गठन हेतु आगे आने की अपील की। उपस्थित सदस्यों की सहमति से सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव उपरांत आयोजित समारोह में बाबा शमशेर सिंह कोहरी, बाबा मलकीत सिंह भट्टी, गुरदेव सिंह ढिल्लों, बलदेव सिंह झंडेर, अजीत कुमार (एसडीओ आरके), देवगन (पूर्व जिला फार्मेसी अधिकारी), गुरमेज सिंह छीना, निर्मल सिंह चंडे, रविंदर कुमार शर्मा, इंद्रजीत सिंह (डायरेक्टर, कृषि विभाग), बलविंदर सिंह कोटला सहित अन्य वक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *