राज्य सरकार के सहयोग से क्लैट, मेडिकल और इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारी आकांक्षा नामक कोचिंग के माध्यम से कराई जाती है। इस कोचिंग में एडमिशन के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा इंट्रेंस एग्जाम का आयोजन इसी साल 9 मार्च को हुआ था। इस इंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट बुधवार को जैक चेयरमैन डॉ. नटवा हांसदा द्वारा जारी कर दिया गया है। इसमें मेडिकल, इंजीनियरिंग और क्लैट के लिए कुल 526 अभ्यर्थी क्वालिफाई किए हैं। इसमें इंजीनियरिंग के लिए 227, मेडिकल के लिए 150 और क्लैट के लिए 149 स्टूडेंट्स शामिल हैं। बताते चलें कि जैक द्वारा आयोजित एंट्रेंस एग्जाम में कुल 33300 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें इंजीनयिरिंग के 14836, मेडिकल के लिए 15549 और क्लैट के लिए 2925 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। बताते चलें कि जैक द्वारा मेडिकल, इंजीनियरिंग और क्लैट के लिए इंट्रेंस एग्जाम का आयोजन 23 मार्च को किया गया था। रिजल्ट जारी करते समय जैक चेयरमैन के अलावा सचिव जयंत मिश्र, आईटी पदाधिकारी कुणाल समेत अन्य पदाधिकारी थे। क्वालिफाई 526 में से 175 का किया जाएगा चयन जैक द्वारा आयोजित एंट्रेंस एग्जाम में 526 क्वालिफाई 526 स्टूडेंट्स में आकांक्षा कोचिंग में एडमिशन के लिए 175 स्टूडेंट्स का चयन किया जाएगा। इंजीनियरिंग के लिए क्वालिफाई 227 में से 75 छात्र एडमिशन लिया जाएगा। वहीं मेडिकल के लिए क्वालिफाई 150 में 50 छात्रों का चयन किया जाएगा। जबकि क्लैट के लिए क्वालिफाई 149 छात्रों में 50 का चयन किया जाएगा।


