चौबे के करीबी कारोबारी विनय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जांच को और तेज कर दिया है। एसीबी ने निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के करीबी ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय कुमार सिंह के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट हासिल कर लिया है। दो बार नोटिस जारी होने के बावजूद पूछताछ के लिए हाजिर नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई। विनय सिंह ने रांची की एसीबी विशेष कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिस पर 10 जून को आंशिक सुनवाई हुई। कोर्ट ने एसीबी से केस डायरी मांगी है और अगली सुनवाई 20 जून को होगी। एसीबी का आरोप है कि विनय सिंह ने विनय चौबे के अवैध रूप से अर्जित धन को अपनी कंपनी नेक्सजेन में निवेश किया। ईडी की जांच में खुलासा हुआ कि विनय चौबे की प|ी स्वप्ना संचिता को 2017 से 2023 तक नेक्सजेन में कंसल्टेंट के रूप में 1.26 करोड़ का भुगतान किया गया। जीएम और पूर्व जीएम आज से दो दिन की रिमांड पर एसीबी 12 जून से शराब घोटाले के तीन आरोपियों महाप्रबंधक वित्त सुधीर कुमार दास, पूर्व महाप्रबंधक वित्त सुधीर कुमार और मार्शन कंपनी के प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह को दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगा। 14 जून को एसीबी कोर्ट में प्रस्तुत करेगा। एसीबी ने तीनों से पूछताछ के लिए चार दिनों की रिमांड मांगी थी, पर कोर्ट ने दो दिन की अनुमति दी है। हाईकोर्ट में विनय चौबे की याचिका पर कल सुनवाई रांची| झारखंड हाईकोर्ट में निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हो गई है। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने चौबे की याचिका को 13 जून को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। चौबे ने गिरफ्तारी, प्राथमिकी और एसीबी की कार्रवाई को चुनौती देते हुए इसे रद्द करने का आग्रह अदालत से किया है। उन्होंने याचिका में कहा है कि जिस मामले में एसीबी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है, वह बेबुनियाद है। विनय की संपत्ति की हो रही है जांच एसीबी विनय चौबे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी जांच कर रहा है। उनके वैध आय स्रोतों और व्यय की तुलना कर यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने कितनी अवैध संपत्ति अर्जित की। रजिस्ट्री कार्यालय से उनकी अचल संपत्तियों का ब्योरा जुटाया गया है। जांच में शेल कंपनियों में निवेश और विनय सिंह की कंपनी के साथ लेनदेन के सबूत मिले हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *