आगर मालवा में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च:एसपी बोले-शांति बनाए रखें, सोशल मीडिया, अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों से बचें

आगर मालवा में नए साल के मद्देनजर शांति, कानून व्यवस्था और सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए बुधवार शाम पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च एसपी कार्यालय से शुरू हुआ। कोतवाली थाना परिसर में खत्म हुआ मार्च फ्लैग मार्च का मार्ग पुरानी कृषि उपज मंडी, पुराना अस्पताल चौराहा, सरकार वाड़ा, गोपाल मंदिर, नाना बाजार, रातडिया तालाब, झंडा चौक और छावनी क्षेत्र से होकर गुजरा। यह कोतवाली थाना परिसर में खत्म हुआ। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने रास्ते में मौजूद नागरिकों से बातचीत की। उन्होंने शांति, संयम और सजगता के साथ नए साल का जश्न मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और यह संदेश देना था कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और सतर्क है। एसपी बोले-पुलिस हर परिस्थिति के लिए तैयार पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि यह फ्लैग मार्च आमजन में यह विश्वास जगाने के लिए है कि पुलिस हर परिस्थिति के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की पूरी मशीनरी सक्रिय है, लेकिन जनता को भी अपनी भूमिका जिम्मेदारी से निभानी चाहिए। नागरिकों से अपील की गई कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों से बचें और कोई भी असत्य या भ्रामक जानकारी साझा न करें। इस फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार बोयट, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोतीलाल कुशवाहा सहित पुलिस विभाग के 120 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *