आगर मालवा में 20 हजार चारे के पुले जलकर राख:मालीखेड़ी की श्री रामदेव गौशाला में आगजनी, दमकल ने काबू पाया

आगर मालवा के मालीखेड़ी-आगर मार्ग पर स्थित श्री रामदेव गौशाला में रविवार देर शाम भीषण आग लग गई। इस घटना में गौशाला परिसर में रखा लगभग 20 हजार चारे का स्टॉक पूरी तरह जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही आगर नगरपालिका की दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी गोवंश को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। आग गौशाला के उस हिस्से में लगी थी जहां चारा स्टॉक किया गया था। दमकल कर्मियों ने सबसे पहले गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित की, जिसके बाद आग बुझाने का अभियान शुरू किया। जानबूझकर आग लगाने की आशंका गौशाला प्रबंधक राकेश चौहान ने बताया है कि आगजनी में नष्ट हुए चारे की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जानबूझकर आग लगाने की आशंका जताई जा रही है। वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और दमकल कर्मियों की सहायता की। आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस और गौशाला प्रबंधन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस आगजनी से गौशाला को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है, लेकिन गोवंश के सुरक्षित रहने से बड़ी राहत मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *