हेल्थ कैंप में 350 पुलिसकर्मी और उनके परिजन का चेकअप:20 यूनिट रक्तदान, फ्री में एक्स-रे, ईसीजी, पैथोलॉजी जांच की गई

विदिशा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और रोटरी क्लब ने पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगवाया। इसमें 22 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम ने अपनी सेवाएं दीं, जिससे 350 से ज्यादा पुलिसकर्मी और उनके परिजन ने परामर्श और जांचें कराईं। यह पहली बार था जब पुलिस लाइन में भोपाल और विदिशा से आए विशेषज्ञ डॉक्टर्स की उपस्थिति में डिजिटल एक्स-रे, ईसीजी, पैथोलॉजी जांच, बीएमडी, पीएफटी, आरबीएस और नेत्र परीक्षण जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सीपीआर देने बताया इस स्वास्थ्य शिविर के दौरान पुलिसकर्मियों ने स्वेच्छा से 20 यूनिट रक्तदान किया। डॉक्टर्स की टीम ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिजन को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। इसमें आपात स्थिति में जीवनरक्षा के लिए छाती दबाव, कृत्रिम श्वसन और हृदय गति रुकने पर त्वरित प्रतिक्रिया का सजीव प्रदर्शन शामिल था। आईएमए विदिशा के अध्यक्ष डॉ. राजीव जैन ने बताया कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी व्यस्तता भरी होती है, ऐसे में एक ही छत के नीचे सभी विशेषज्ञ सेवाएं मिलना उनके लिए अत्यंत लाभकारी है। एसपी रोहित काशवानी ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी पुलिसकर्मियों और उनके परिजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *