आगर में ओलावृष्टि-बारिश से फसलें बर्बाद:किसानों ने मुआवजे और बीमा क्लेम के लिए ज्ञापन सौंपा, कहा- सर्वे कराया जाए

आगर मालवा जिले में 27 जनवरी को हुई ओलावृष्टि और तेज बारिश से रबी की फसलों को नुकसान पहुंचा है। परेशान किसान सोमवार को हाथ में अपनी बर्बाद फसलों के नमूने लेकर रैली के रूप में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। किसानों ने यहां डिप्टी कलेक्टर किरण वरवड़े को ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा बताई। किसानों का कहना है कि उनकी साल भर की मेहनत खेतों में बर्बाद पड़ी है। ओलावृष्टि से गेहूं, चना और सरसों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं, जिससे उनके सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ज्ञापन के जरिए किसानों ने मांग की है कि राजस्व विभाग की टीम जल्द से जल्द खेतों में पहुंचकर नुकसान का सर्वे करे, ताकि उन्हें समय पर सरकारी राहत और मुआवजा मिल सके। बीमा राशि और राहत की तत्काल मांग किसानों ने प्रशासन से अपील की है कि वे बीमा कंपनियों को भी जल्द प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दें, जिससे किसानों को क्लेम की राशि मिल सके। किसानों ने साफ कहा कि यदि समय रहते मदद नहीं मिली, तो उनके लिए घर का खर्च चलाना और अगली खेती के लिए इंतजाम करना नामुमकिन हो जाएगा। किसानों को उम्मीद है कि प्रशासन इस संकट की घड़ी में जल्द कोई ठोस फैसला लेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *