रामराजा सरकार मंदिर में दर्शन का समय बदला:नई व्यवस्था लागू; भक्तों को मिलेगी सुविधा

निवाड़ी जिले की आस्था नगरी ओरछा में स्थित रामराजा सरकार मंदिर में भक्तों के दर्शन और आरती के समय में बदलाव किया गया है। यह नई व्यवस्था 2 फरवरी 2026 से यानि सोमवार से लागू हुई है। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। नई समय-सारणी के अनुसार, सुबह की आरती अब प्रातः 8 बजे होगी। इसके बाद राजभोग चिक दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और राजभोग आरती दोपहर 12:30 बजे संपन्न की जाएगी। शाम की आरती रात 8 बजे निर्धारित की गई है। ब्यारी की चिक रात्रि 10 बजे से होगी, और अंत में शयन आरती रात्रि 10:30 बजे संपन्न की जाएगी। मंदिर प्रशासन के अनुसार, यह समय परिवर्तन साल में दो बार होता है, जो कि राजशाही समय से चली आ रही परंपरा अनुसार है। यह बदलाव भक्तों की सुविधा, मौसम की स्थिति और दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है, ताकि श्रद्धालु आसानी से रामराजा सरकार के दर्शन कर सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *