आजादी के बाद से लेकर अब तक कांग्रेस के बारे में बताया

बालोद| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम किए। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में ध्वजारोहण किया। इंदिरा हॉल में कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास पर संगोष्ठी हुई। वक्ताओं ने कांग्रेस की स्थापना से लेकर स्वतंत्रता प्राप्ति तक के संघर्षों को बताते हुए कहा कि किस प्रकार 28 दिसंबर 1885 को जन्मी इस संस्था ने 15 अगस्त 1947 तक देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए जन-आंदोलन का नेतृत्व किया। जिलाध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, विकास चोपड़ा, कृष्णा दूबे, रतीराम कोसमा, संजय चंद्राकर, हरीश चंद्राकर, क्रांति भूषण साहू, प्रशांत वोकड़े और दिनाराम चेलक ने कांग्रेस के विभिन्न अधिवेशनों, ऐतिहासिक निर्णयों और महापुरुषों के बलिदान के बारे में जानकारी दी। रवि जायसवाल ने आज़ादी के बाद से लेकर अब तक कांग्रेस के उतार चढ़ाव के बारे में बताया। उन्होंने कांग्रेस को संगठित रूप से आने वाली चुनौतियों से लड़ने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *