भास्कर न्यूज | बालोद जिले सहित छत्तीसगढ़ के वनांचल में गरीबी और शिक्षा के अभाव का फायदा उठाकर कुछ बाहरी तत्व लोगों को बहकाकर धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं। वहीं हिंदू संगठन ऐसे भटके हुए लोगों को वापस अपने मूल धर्म में लाने के प्रयास में जुटे हैं। कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के हाराडुला गांव में रविवार को इसी प्रयास में सफलता मिली। यहां 8 परिवारों को हिंदू धर्म में वापस लाया गया। ये सभी परिवार पिछले 15 सालों से अन्य धर्म अपनाकर जीवन यापन कर रहे थे। बालोद के समाजसेवी और संत गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख ने उन्हें शुद्धिकरण कर आरती, हार और केसरिया वस्त्र के माध्यम से हिंदू धर्म में वापसी करवाई। इस अवसर पर आयोजित हिंदू सम्मेलन में ओमप्रकाश साहू, शिवेंद्र साहू कोलियारा, डॉक्टर योगेंद्र साहू, भूपेंद्रनाथ, रामदयाल साहू, महेंद्र गावड़े, सोन साय साहू, सरपंच सुशीला मरकाम, केशव साहू, गिरी किशोर साहू, परमानंद साहू, जीवधर सिन्हा, ग्राम पटेल रघुनंदन साहू, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, भगवान सिंह साहू, उमेश्वरी ओझा, ममता सोनवानी, लिलेश्वरी मौजूद रहीं।


